Back to News

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता गुरमीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत , पार्टी में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता गुरमीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत , पार्टी में शोक की लहर
दुर्ग 02 दिसम्बर 2024 - भाजपा नेता गुरमीत सिंह उर्फ हनी (42 साल) की शनिवार - रविवार देर रात अटैक से मौत हो गई। शनिवार 30 नवंबर की देर रात अटैक से उनकी मौत ने सभी को चौंका दिया है। 

भाजपा नेता गुरमीत हाउसिंग बोर्ड स्थित अपने घर में अकेले रहते थे। 01 दिसंबर रविवार दोपहर 2 बजे जब बाई काम के लिए आई और दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। जब उसने आसपास के लोगों को बताया और उन्होंने अंदर झांककर देखा तो वो अपने कमरे में मृत पड़े थे। 

आसपास के लोगों ने तुरंत डॉक्टर को फोन किया। डॉक्टर ने जब उन्हें चेक किया तो बताया कि उनकी मौत 7-8 घंटे पहले ही हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।