Back to News

छत्तीसगढ़ - SP की बड़ी कार्यवाही , 01 प्रधान आरक्षक और 07 आरक्षक को किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - SP की बड़ी कार्यवाही , 01 प्रधान आरक्षक और 07 आरक्षक को किया लाईन अटैच
बलरामपुर 27 अक्टूबर 2024 - बलरामपुर जिले में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले को लेकर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने कोतवाली थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक और 7 आरक्षकों लाइन अटैच कर दिया है। टीआई और एक आरक्षक को पहले ही निलंबित किया गया है। इस तरह अब इस मामले में कुल 11 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। 

दरअसल, 24 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाए गए स्वास्थ्य विभाग के प्यून गुरूचरण मंडल (30) ने लॉकअप के बाथरूम में फांसी लगा ली। इसके बाद जिला मुख्यालय में जमकर बवाल हुआ था। लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा करते हुए थाने और पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। 

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया था।