रायपुर 19 सितंबर 2024 - रायपुर के कचना सब्जी बाजार चौक स्थित शनिमंदिर के अंदर रखी हनुमान जी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने कल देर रात खंडित कर दिया। लोगों एवं मंदिर के पुजारी की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
इस मामले में स्थानीय पार्षद गोपेश साहू ने FIR दर्ज कराई है। पूरा मामला राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।