Back to News

छत्तीसगढ़ - युवक ने युवती के साथ एक साल तक बनाया शारीरिक संबंध , प्रेग्नेंट होने पर किया यह कांड

छत्तीसगढ़ - युवक ने युवती के साथ एक साल तक बनाया शारीरिक संबंध , प्रेग्नेंट होने पर किया यह कांड
अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2024 - सरगुजा जिले में 24 साल की युवती को उसके प्रेमी के परिजनों ने जबरन गर्भपात की गोलियां खिला दीं। युवती 8 महीने की गर्भवती थी। गर्भपात के बाद परिजनों ने उसके बच्चे को मृत घोषित कर कहीं दफना दिया। युवती ने मामले की शिकायत सरगुजा एसपी से की। पुलिस ने उपसरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 

मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम मलगवां खुर्द निवासी मनीष यादव शादी का झांसा देकर 17 सितंबर 2022 से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इससे युवती प्रेग्नेंट हो गई। इसकी जानकारी मनीष यादव के मामा सहित अन्य परिजनों को मिलने पर उन्होंने अबॉर्शन कराने के लिए दबाव बनाया और युवती को धमकी दी।

सरगुजा SP को युवती ने शिकायत में बताया कि, उप सरपंच कृष्णा यादव, संतोष यादव और पार्वती यादव ने 1 जुलाई को सुबह 8 बजे सोनोग्राफी कराने के बहाने अपने साथ ले गए। इधर-उधर घूमाने के बाद दोपहर एक बजे अपने घर में ले गए। वहां उसे अबॉर्शन की 3 गोली जबरदस्ती खिला दिया। 

संतोष यादव ने गोलियां उसके मुंह में रखा और कृष्णा यादव ने स्प्राइट पिला दिया। दूसरे दिन सोनोग्राफी कराने का भरोसा देकर उसे सुला दिया। युवती कृष्णा यादव के मकान मलगवां खुर्द में रात भर रही। रात में उसके पेट में काफी दर्द हुआ और सुबह प्रसव हो गया।