Back to News

छत्तीसगढ़ - जंगली जानवरों के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आकर युवक की मौत , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - जंगली जानवरों के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आकर युवक की मौत , पुलिस जांच में जुटी
खैरागढ़ 09 अक्टूबर 2024 - खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम साल्हेवारा थाना के कुकरपाट क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां जानवरो के शिकार के लिए लगाए गए करंट वाले जाल की चपेट में आने से रेंगाखार गांव के 22 वर्षीय युवक साहिल खान की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक साहिल अपने भाई के साथ कुकरापाट के जंगलों में अपनी भैंस ढूंढने गया था, जहां शिकारियो के लगाए जाल में फंसकर उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।