Back to News

छत्तीसगढ़ - विधायक प्रतिनिधि से परेशान महिला में लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार , जाने क्या है मामला

छत्तीसगढ़ - विधायक प्रतिनिधि से परेशान महिला में लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार , जाने क्या है मामला
दंतेवाड़ा 06 नवम्बर 2024 - एक महिला ने कलेक्टर के पास जाकर इच्छा मृत्यु मांगी है। इसके साथ ही महिला ने विधायक प्रतिनिधि पर बड़ा आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद विधायक चैतराम अटामी के प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ने उनका घर हड़प लिया है और उसे घर से बेदखल कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले किरंदुल निवासी सीमा गोयल के पति का निधन हो गया। जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता उनके घर पर आया और उनके साथ दबंगई की। इतना ही नहीं महिला ने उसके दो बच्चों के साथ उसको घर से निकाल दिया। जिसके बाद अब वो पिछले करीब एक सालों से भटक रही है। 

जिसके बाद अब महिला कलेक्टर के पास पहुंची और पत्र लिखकर महिला ने कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की मांग की है। महिला का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं, पति की मौत के बाद ​दोनों बच्चे की जिम्मेदारी उसके उपर है। घर से निकाले जाने के बाद उनके पास अब रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है। ​वो ​अभी अपने रिश्तेदारों के घर रहती है।