Back to News

छत्तीसगढ़ - मिट्टी से बना कच्चा मकान ढहा , मलबे में दबकर एक महिला की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - मिट्टी से बना कच्चा मकान ढहा , मलबे में दबकर एक महिला की मौके पर ही मौत
रायगढ़ 02 सितंबर 2024 - रायगढ़ जिले के कसडाल इलाके के मकान में बने मिट्टी के रसोई घर के ढह जाने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त रसाई घर के ढह गया आनन फानन में मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक कसडोल के कोदईडीपा में गुरूवारी धनवार का परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब पांच बजे गुरूवारी धनवार खाना बनाने के लिए बर्तन निकालने घर के दूसरे हिस्से में बने मिट्टी के पुराने रसोई घर में गई थी। 

महिला बर्तन निकालकर बाहर आती, इसी बीच एकाएक रसोई घर भरभरा कर ढह गया। इससे मलबा में वह दब गई। इसके बाद तत्काल उसका पति सुखलाल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।