Back to News

छत्तीसगढ़ - दहन से 18 घंटे पहले जला 40 फिट ऊंचा रावण का पुतला , दर्ज हुई FIR

छत्तीसगढ़ - दहन से 18 घंटे पहले जला 40 फिट ऊंचा रावण का पुतला , दर्ज हुई FIR
धमतरी 13 अक्टूबर 2024 - नगर पंचायत भखारा में दशहरा पर्व का उत्साह उस समय लोगों में कम हो गया, जब पर्व की अलसुबह साढ़े तीन बजे किसी ने रामलीला मैदान पर बने 40 फीट का रावण के पुतले को दहन से पहले ही जला दिया। घटना की खबर लगते ही आयोजन समिति के लोगों में हड़कंप मच गया। भखारा थाना में घटना की शिकायत की गई है। पुलिस ने शंका के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

नगर पंचायत भखारा-भठेली में दशहरा पर्व को लोग उत्साह के साथ मनाते हैं, इसके लिए नगर के रामलीला मैदान में 40 फीट का रावण दहन करने 11 अक्टूबर को पुतला बनाकर तैयार किया गया था। पूरी तैयारी के बाद आयोजक समिति के लोग चले गए। इस बीच अलसुबह साढ़े तीन बजे रामलीला मैदान भखारा में तैयार 40 फीट के रावण के पुतला पर किसी ने आग लगा दी। इस घटना में रावण कार्यक्रम से पहले ही धूं-धूं कर जल गया। वहीं पुतला के साथ लिप्टिंग मशीन भी जलकर खाक हो गया।

रावण के पूरी तरह से जलने के बाद सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो आयोजक समिति के पदाधिकारी व सदस्यों में हड़कंप मच गया। आक्रोशित पदाधिकारी व सदस्यों ने घटना की शिकायत भखारा थाना में पहुंचकर की है।