Back to News

छत्तीसगढ़ - 16 साल की नाबालिग के साथ रेप , एक साल से आरोपी दे रहा था वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - 16 साल की नाबालिग के साथ रेप , एक साल से आरोपी दे रहा था वारदात को अंजाम
रायगढ़ 24 नवम्बर 2024 - नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया और साल भर से उसका शारीरिक शोषण किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां के रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक जोगीडीपा में रहने वाला मोहम्मद शाहीद खान (20) की जान पहचान रायगढ़ में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग से हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। तभी शाहीद बहला फुसला कर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने लगा। साल भर उससे दुष्कर्म करता रहा। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। ऐसे में पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जहां पीड़िता की मां ने चक्रधर नगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि शाहीद खान का पीड़िता से जान पहचान होने के बाद वह उसके घर भी आना जाना था। बदमाश प्रवृत्ति का होने के कारण कई बार उसे डराता-धमकाता था। इसकी जानकारी उसने अपनी मां को दी थी, लेकिन उस समय उसे कुछ नहीं कहा। इसके बाद शुक्रवार की देर रात को भी उसके घर जाकर पीड़िता के साथ विवाद करने लगा। ऐसे में पीड़िता की मां ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।