Back to News

CGPSC घोटाला - IAS टामन सिंह के साथ मशहूर उद्योगपति भी गिरफ्तार , जाने क्या है कनेक्शन

CGPSC घोटाला - IAS टामन सिंह के साथ मशहूर उद्योगपति भी गिरफ्तार , जाने क्या है कनेक्शन
रायपुर 18 नवम्बर 2024 - CGPSC भर्ती घोटाला में CBI ने आज पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के साथ ही छत्तीसगढ़ के एक बड़े उद्योग समूह के डॉयरेक्‍टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए उद्योगपति का नाम श्रवण कुमार गोयल है। गोयल की गिरफ्तारी कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी और दमाद के CGPSC में चयन के लिए रिश्‍वत देने के आरोप में हुआ है।

बता दें कि इस मामले में हाईकोर्ट में PIL दाखिल करने वाले पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने कोर्ट को 18 चयनित अभ्यर्थियों की सूची सौंपी थी। आरोप लगाया कि ये सभी किसी अफसर या नेता के रिश्‍तेदार हैं। इस सूची में कांग्रेस के नेता सुधीर कटियार की बेटी भूमिका कटियार और दमाद शशांक का भी नाम था। 

शशांक का पूरा नाम शशांक गोयल है और वे श्रवण कुमार गोयल के पुत्र हैं। शशांक ने कटियार की बेटी के साथ लव मै‍रिज किया है। सूत्रों के अनुसार दोनों के चयन के लिए 75 लाख रुपये के लेनदेन होने की चर्चा है। जांच के दौरान CBI को 45 लाख रुपये के लेनेदेन के प्रमाण मिले हैं, इसी आधार पर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया गया है।