नोएडा 22 अगस्त 2024 - उत्तर प्रदेश के नोएडा से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ अश्लील बातचीत और गाली-गलौज करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है. पूरा मामला नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे का है।
महिला ने बताया कि उसके देवर ने न केवल अश्लील बातें कीं बल्कि गाली-गलौज भी किया, जिसे उसने रिकॉर्ड किया. इसके बावजूद देवर की हरकतें नहीं थमी. इससे महिला को मानसिक रूप से परेशान हो गई और पुलिस से शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि वह सेक्टर-168 स्थित एक सोसाइटी में रहती है. उसके अनुसार मई महीने में उसके पति और देवर की किसी बात को लेकर बहस बाजी हो गई।
महिला ने कहा कि मैंने पहले देवर की हरकतों को इग्नोर किया, लेकिन वो अक्सर फोन करके ऐसी ही गंदी हरकत करता रहता था. अब उसकी हरकतें और ज्यादा बढ़ गई हैं. देवर देहरादून के रानी पोखरी में रहता है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।