Back to News

सक्ती जिले की 03 जनपद पंचायत में भाजपा का कब्जा , भाजपाइयों में जश्न का माहौल

सक्ती जिले की 03 जनपद पंचायत में भाजपा का कब्जा , भाजपाइयों में जश्न का माहौल

सक्ती 04 मार्च 2025 - इस वक्त सक्ती जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा जनपद पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मालखरौदा, डभरा और जैजैपुर में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। यह जीत पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बात करे जनपद पंचायत मालखरौदा की तो यहाँ से भाजपा के कविशरण वर्मा ने जीत हासिल की है तो जनपद पंचायत डभरा से भाजपा प्रत्याशी अरुणा महेंद्र सीदार ने कुर्शी पर कब्जा जमाया है वही जनपद पंचायत जैजैपुर से भाजपा की पुष्पा खूंटे ने जीत दर्ज की है।

नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने इस जीत के लिए जनता और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश नेतृत्व की नीतियों का परिणाम है।