Back to News

सक्ती से बड़ी खबर - IPL सट्टा ख़िलाते नव निर्वाचित पार्षद सहित 02 सटोरिया गिरफ्तार

सक्ती से बड़ी खबर - IPL सट्टा ख़िलाते नव निर्वाचित पार्षद सहित 02 सटोरिया गिरफ्तार

सक्ती 31 मार्च 2025 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा सक्ती पुलिस ने सट्टे के कारोबार पर जबरजस्त प्रहार करते हुए दो बड़े सटोरिये को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

गिरफ्तार सटोरियों में एक नव निर्वाचित पार्षद बताया जा रहा है जबकि दूसरा सटोरिया सक्ती शहर का एक लोहा कारोबारी का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इन दोनों सटोरियों से पूछताछ कर कागजी कार्यवाही में जुटी हुई है और दोपहर तक पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

बता दे कि की सक्ती पुलिस सटोरियों पर लगातार कार्यवाही कर रही है जिससे शहर के सभी सटोरियों में हड़कंप का माहौल है।

खबर अपडेट की जा रही है..