सक्ती 14 नवम्बर 2024 - शिक्षकों को भगवान की तरह पूजा जाता है। लेकिन कलयुग में कुछ ऐसे शिक्षक भी पैदा हो गए हैं जो खुलेआम भगवान को ही गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। भगवान को लेकर उनकी जुबान इतनी गंदी है कि उनके द्वारा किए गए पोस्ट को यहां शेयर तक नहीं किया जा सकता।
ऐसे ही एक मामले में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहंदीखुर्द विकासखंड मालखरौदा जिला सक्ती के एक शिक्षक राधेश्याम उरांव ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर बाकायदा भगवान राम को सबसे बड़ी गाली दे डाली। यही नहीं अपने पोस्ट के नीचे कमेंट में वह अपने पोस्ट को जस्टिफाई करते हुए भी नजर आ रहे थे।
इसके बाद सर्व हिंदू समाज ने इस मामले की शिकायत की और जिला शिक्षा अधिकारी के रिपोर्ट पर जेडी बिलासपुर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
ऐसे मामलों को लेकर धार्मिक संगठन काफी नाराज हैं और आने वाले समय में यदि स्कूल में ऐसे शिक्षकों के साथ कोई हादसा हो जाए तो यह कोई बड़ी बात नहीं होगी। क्योंकि जिस प्रकार बच्चों को धर्म के विरुद्ध बरगलाया जा रहा है उसे लेकर अंदरखाने धार्मिक संगठन रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं और ऐसे शिक्षकों को अब ऑन द स्पॉट सबक सिखाने की बातें हो रही हैं तो जरूरी है कि शिक्षा विभाग इससे पहले कौवा मारकर लटका दे ताकि ऐसे शिक्षकों में भय व्याप्त हो जाए, जो किसी भी धर्म के खिलाफ आग उगल रहे हैं।
शिक्षकों का मानना है कि इस मामले में कड़ा एक्शन होना चाहिए। वरना किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसे मामले लगातार सामने निकलकर आ रहे हैं। पिछले साल भी धर्मांतरण के आरोप में बिलासपुर के एक शिक्षक को निलंबित किया गया था।
सोर्स - NPG