Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - युवक की गोली मार कर हत्या , वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - युवक की गोली मार कर हत्या , वारदात से इलाके में मची सनसनी

सारंगढ़ 14 फरवरी 2025 - सारंगढ़ में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक रानीसागर स्थित ब्रेड फैक्ट्री का मजदूर बताया जा रहा है। अज्ञात आरोपियों ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की है। घटना स्थल से बंदूक की गोली और एक कार को पुलिस ने जब्त किया है। मौके पर एसपी और सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और शव का अपने कब्जे में लिया। 

पुलिस का दावा है कि मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की पुलिस जल्द कर लेगी। ये घटना क्यों अंजाम दी गई? पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को आपसी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गोली मारकर हुई इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी मची है।

खबर अपडेट की जा रही है..