Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - तहसीलदार सत्यपाल रॉय गिरफ्तार , इस मामले में हुई गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - तहसीलदार सत्यपाल रॉय गिरफ्तार , इस मामले में हुई गिरफ्तारी

कोरबा 10 अप्रैल 2025 - इस वक्त कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा धोखाधड़ी के मामले में कोरबा तहसीलदार सत्यपाल रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहसीलदार को पुलिस गिरफ्त में लिए जाने की खबर से राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ जिले के जनकपुर तहसीलदार रहते सत्यपाल रॉय ने सरकारी जमीन में गड़बड़ी की थी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया था। धोखाधड़ी के दर्ज मामले में आज जनकपुर पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई है। बहरहाल दर्ज मामले की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। लेकिन राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ जिले केजनकपुर में 2021 में धोखाधड़ी किया गया था, इस मामले में पटवारी आशीष सिंह भी आरोपी है,जो कि मनेन्द्रगढ़ ब्लाक में पदस्थ है। वहीं इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।