Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - BCG का टीका लगने से दो मासूमो की मौत , स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - BCG का टीका लगने से दो मासूमो की मौत , स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
बिलासपुर 01 सितंबर 2024 - टीका लगाने के बाद दो मासूमों की मौत का मामला सामने आया है। घटना कोटा के पटैता कोरीपारा की है। घटना के बाद स्वास्थ्य​ विभाग में हड़कंंप मच गया और उच्च अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर हालात का जायजा लिया। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है।

बता दें कि कोटा क्षेत्र के पटैता कोरीपारा में आंगनबाड़ी में टीका लगने से डेढ माह और दो दिन के दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और फिर उनकी जान चली गई। वहीं गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सात बच्चों को टीका लगाया गया था। 5 बच्चों को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC में भर्ती किया गया है।

बीएमओ निखलेश गुप्ता ने कहा कि इन मासूमों को BCG और पेंटावन का टीका लगा था। मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। वहीं पांच बच्चो को ऑब्जर्वेशन के लिए CHC कोटा में भर्ती किया गया है। जिन्हें स्वस्थ बताया जा रहा है।