Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - CSC सेंटर में दिनदहाड़े डकैती का प्रयास , विरोध करने पर महिला को मारी गोली

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - CSC सेंटर में दिनदहाड़े डकैती का प्रयास , विरोध करने पर महिला को मारी गोली
जशपुर 05 नवम्बर 2024 - रायपुर के बाद अब जशपुर से भी गोलीकांड की घटना सामने आई है। जशपुर के कांसाबेल थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने लूट की नीयत से बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बुजुर्ग के नाती को भी बेदम पीटा है। आरोपियों ने घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया है। कांसाबेल थाना के ग्राम पंचायत बटाईकेला गांव की घटना है। 

अब से कुछ देर पहले दो बदमाश लूट की नियत से ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) की दुकान में पहुंचे। इस दौरान दोनों आरोपी दुकान संचालक संजू से लूट करने लगे। लूट का विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने दुकानदार युवक को बेदम पीटा। नाती को मार खाता देख बुजुर्ग दादी बीच-बचाव के लिए पहुंची तो बदमाशों ने उस पर दनादन गोली चला दी। 

इस घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है।