Back to News

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 09 सीनियर डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा , इस्तीफे की बताई यह वजह

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 09 सीनियर डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा , इस्तीफे की बताई यह वजह
दुर्ग 29 अक्टूबर 2024 - दुर्ग जिले में स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के 9 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। इन डॉक्टरों ने प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाए जाने के विरोध में इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वाले सभी सीनियर डॉक्टर हैं। इनमें सीनियर 3 रेजिडेंट डॉक्टर भी शामिल हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक बैन के साथ सैलरी में 20% की कटौती भी की गई। 

राज्य सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस करने पर रोक लगा दी है। इसके विरोध में कचांदुर भिलाई स्थित चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने वाले डॉक्टरों में मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग, स्त्री रोग, निश्चेतना और रेडियोलॉजी जैसे विभाग के विभागाध्यक्ष भी हैं। 

इन डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा..

01 - डॉ. रुपेश कुमार अग्रवाल, HOD pediatrics 
02 - डॉ. नविल शर्मा, HOD surgery 
03 - डॉ. नरेश देशमुख, AP anesthesia 
04 - डॉ. कौशल HOD anesthesia 
05 - डॉ. समीर कठारे, HOD radio diagnosis 
06 - डॉ. अंजना, HOD obs gynae 
07- डॉ. करण चंद्राकर, asso. Prof pathology 
08 - डॉ. सिंघल HOD medicine
09 - डॉ. मिथलेश कुमार यदु, SR pedia