Back to News

बड़ी खबर - पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम , रेलवे ट्रैक पर रखे थे,,

बड़ी खबर - पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम , रेलवे ट्रैक पर रखे थे,,

बरेली 15 जनवरी 2025 - उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली और पीलीभीत रेलवे ट्रैक पर कुछ अराजक तत्वों ने पैसेंजर ट्रेन को पलटने की साजिश रची। ट्रेक पर ट्रेन को पलटने के लिए बड़ा पत्थर रख दिया ट्रेन इस दौरान पत्थर से टकरा गई गनीमत रही कि ट्रेन के डिब्बे पटरी से नही उतरे नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी पहुंचे सीनियर सेक्शन इंजीनियर की तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सोमवार की शाम को टनकपुर से बरेली सिटी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शाही स्टेशन से रवाना होकर बिजोरिया स्टेशन के लिए चली थी। जैसे ही घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को हुई तो वो मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास करने के बाद भी साजिश रचने वाले का पता नही चल सका जिसके बाद नवाबगंज थाना मे सीनियर सेक्शन इंजीनियर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बता से इससे पहले भी जिले में ट्रेन को पलटने की साजिश अज्ञात लोगों के द्वारा की गई थी। पुलिस के द्वारा आरपीएफ और जीआरपी की भी मदद ली जा रही है जिससे जल्द ही साजिश रचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।