Back to News

पुलिस लाईन में पदस्थ ASI ने कनपटी पर गोली मार कर की खुदकुशी , विभाग में मचा हड़कंप

पुलिस लाईन में पदस्थ ASI ने कनपटी पर गोली मार कर की खुदकुशी , विभाग में मचा हड़कंप
पटना 02 नवम्बर 2024 - बिहार की राजधानी पटना से ASI के आत्महत्या का मामला सामने आया है. ASI का शव राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय के एकता भवन के कमरे में मिला है. घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई. वहीं, आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक ASI की पहचान अजीत सिंह के रूप में की गई है. अजीत मूल रूप से आरा जिले के बड़कागांव के निवासी थे. अजीत सिंह ने अपने सिर में गोली मारी है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद ही गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही साथ पटना की सेंट्रल SP सिटी शेरावत भी पहुंची. बताया जा रहा है कि ASI अजीत सिंह पुलिस लाइन में तैनात थे।

मौके पर जांच के लिए पटना पुलिस ने FSL की टीम को भी बुलाया. बताया जा रहा है कि जिस एकता भवन के बैरक कक्ष में ASI का शव मिला है, वहां पर एक ही छत के नीचे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी रहते हैं. अजीत सिंह का शव जहां पर पड़ा मिला, वहां पर बहुत सारे बेड भी लगे हुए हैं. फिलहाल अभी खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।