Back to News

छत्तीसगढ़ में एक और नई छुट्टी का एलान , इस दिन बंद रहेगा सभी सरकारी दफ्तर और बैंक

छत्तीसगढ़ में एक और नई छुट्टी का एलान , इस दिन बंद रहेगा सभी सरकारी दफ्तर और बैंक
रायपुर 28 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने नई छुट्टी का ऐलान किया है। एक नवंबर यानि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर कोषालय और बैंकों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

पहले जो आदेश जारी किया गया था, उसके मुताबिक 01 नवंबर को छुट्टी का आदेश ट्रेजरी और बैंकों के लिए लागू नहीं था। लिहाजा सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से नया आदेश जारी किया गया है, जिसमें कोषालय और बैंकों पर भी आदेश ये लागू होगा।