Back to News

दो बच्चों को जहर देने के बाद महिला ने खुद भी खाया जहर , इलाज के दौरान तीनों की मौत

दो बच्चों को जहर देने के बाद महिला ने खुद भी खाया जहर , इलाज के दौरान तीनों की मौत

झाबुआ 06 फरवरी 2025 - काकनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम किकलवेरी की एक महिला ने मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया। गंभीर हालत में महिला व बच्चों को थांदला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जँहा डॉक्टरों ने महिला को तो मृत घोषित कर दिया और इलाज के दौरान बुधवार सुबह दोनों बच्चों की मौत हो गई। महिला का पति मजदूरी पर गुजरात गया हुआ था। घर पर महिला अकेली थी। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। 

पुलिस के अनुसार ग्राम किकलवेरी की महिला कमलू पति रमेश मेड़ा (26) ने मंगलवार की शाम अपने दो बच्चें अरविंद (4) व आर्यन (2) के साथ जहर खा लिया था। तीनो को मंगलवार की शाम स्वास्थ्य केंद्र थांदला लेकर आये थे। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।