Back to News

लव मैरिज के 12 साल बाद पड़ोसन पर आया पति का दिल , अब पत्नी लगने लगी बोझ , मामला पंहुचा थाने

लव मैरिज के 12 साल बाद पड़ोसन पर आया पति का दिल , अब पत्नी लगने लगी बोझ , मामला पंहुचा थाने
भागलपुर 14 नवम्बर 2024 - बिहार के भागलपुर में लव मैरिज के 12 साल बाद पति का दिल पड़ोसन पर आ गया। जिसके साथ 12 साल पहले जीने-मरने की कसमें खाई। अब वही उसे अपने घर से निकल जाने को कह रहा है। पत्नी का आरोप है कि वह उससे प्यार नहीं करता है। वह उसके साथ गलत व्यवहार भी करता है। महिला ने पति की शिकायत महिला थाने में की है। 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का मायका दिल्ली में है। महिला ने बताया कि उसकी शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोनू धाम तढिया निवासी दिलीप राय से 12 वर्ष पहले हुई थी। दोनों ने लव मैरिज किया था। पीड़िता ने बताया कि उसका पति दिलीप उस समय दिल्ली में जॉब किया करता था। लेकिन हाल के ही कुछ वर्षो से वह भागलपुर SDO की गाड़ी चलाता है। 

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति का पड़ोसन से चक्कर चल रहा है। उसका पति उसे छोड़कर पड़ोसन से प्यार करने लगा है। पड़ोस की महिला से अवैध संबंध होने के कारण पति उससे छुटकारा पाना चाहता है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उस पर गंदा गंदा इल्जाम लगाकर घर से भगाना चाहता है। पीड़िता ने कहा की शादी के 12 साल बाद भी मुझे एक भी बच्चे नहीं हैं।