Back to News

रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में यात्री की हार्ट अटैक से मौत , मृतक की नही हो पाई है पहचान

रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में यात्री की हार्ट अटैक से मौत , मृतक की नही हो पाई है पहचान

रायपुर 14 जून 2025 - रायगढ़ गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह करीब 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. इस दौरान युवक के शव को स्टेशन में उतारा गया।

आरपीएफ ने इसकी सूचना जीआरपी को दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी युवक का शव स्टेशन पर ही 3 घंटे तक पड़ा रहा. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।