Back to News

राजधानी में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , अलग-अलग राज्य की 26 कॉलगर्ल गिरफ्तार

राजधानी में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , अलग-अलग राज्य की 26 कॉलगर्ल गिरफ्तार
बेंगलुरु 23 अक्टूबर 2024 - कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। देह व्यापार करवाने वालों के चंगुल से 12 नाबालिग लड़कियों को छुड़वाया गया है। ये सभी लडकियां त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, और कर्नाटक जैसे विभिन्न राज्यों से लाई गई थीं। इनमें से तीन लड़कियां बांग्लादेश से भी लाई गई थीं। पुलिस के अनुसार, इन लड़कियों को या तो नौकरी के झांसे में फंसाकर बेंगलुरु लाया गया था या उनके परिवारों ने ही उन्हें बेच दिया था।

लड़कियों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है। उन्हें अब  पुनर्वास केंद्रों में भेजा गया है, जहां उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) के महिला संरक्षण विभाग ने बेंगलुरु स्थित NGO की मदद से अंजाम दिया। यह कार्रवाई खास इनपुट के आधार पर की गई थी। 

पुलिस का कहना है कि भारतीय राज्यों से आने वाली लड़कियों को जल्द ही उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा, जबकि बांग्लादेश से आई लड़कियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके देश वापस भेजा जाएगा।

पुलिस कमिश्नर बी. दयानंदा ने बताया कि 26 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ तीन ग्राहक भी पकड़े गए। सभी आरोपियों पर Prevention of Immoral Traffic Act और मानव तस्करी से जुड़े विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।