Back to News

स्कूल से लौट रही 5वी की छात्रा का अपहरण कर रेप , दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

स्कूल से लौट रही 5वी की छात्रा का अपहरण कर रेप , दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
लखनऊ 24 सितंबर 2024 - लखनऊ में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां सरोजनी नगर में सोमवार को स्कूल से घर लौट रही कक्षा पांच की छात्रा को कार सवार दो युवकों ने किडनैप कर लिया। फिर छात्रा को होटल ले जाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर सरोजनीनगर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। 

सरोजनीनगर निवासी पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी 13 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवी की छात्रा है। उनका आरोप है कि बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। इस बीच कार सवार दानिश और अमीन ने उनकी बेटी का बैग छीन लिया। इसके बाद उसे घसीट कर कार में बिठा लिया। आरोपी उसे कृष्णानगर स्थित होटल ले गए। दानिश ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। 

शाम करीब चार बजे आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़ कर भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर वह बेटी को लेकर सरोजीनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी। सरोजनीनगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।