ग्वालियर 12 अक्टूबर 2024 - मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली 25 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ मुरार स्थित होटल नारायणम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने ग्वालियर के होटल में युवती को बुलाकर नशीला शेक पिलाया। उसके बाद बेहोशी की हालत में युवती से दुष्कर्म किया। उसके बाद वीडियो बनाकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
गोविंदपुरी निवासी 25 वर्षीय युवती नोएडा की कंपनी में नौकरी करती थी। एक दूसरी कंपनी में लक्ष्य चतुर्वेदी नौकरी करता है। दोनों कंपनियों की बैठक हुई, जिसमें युवती की मुलाकात लक्ष्य से हो गई। उसके बाद दोनों की बात होने लगी। 11 मई 2023 को लक्ष्य ग्वालियर आया। वह मुरार स्थित होटल नारायणम में रुका था। उसने युवती को मिलने के बहाने बुलाया। उसने कमरे में ही शेक ऑर्डर किया था।
युवती ने शेक पिया तो उसकी आंख के सामने अंधेरा छाने लगा। युवती को होश आया तो पता लगा कि उसके साथ गलत हुआ है। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। उसने कई बार उसके साथ गलत काम किया। युवती ने ने परिजनों को पूरी घटना बताई। उसके बाद आरोपी के खिलाफ महिला थाने में FIR दर्ज कराई।