Back to News

10वी के छात्र ने पहले शिक्षिका को प्यार के जाल में फंसाया , फिर किया यह कांड

10वी के छात्र ने पहले शिक्षिका को प्यार के जाल में फंसाया , फिर किया यह कांड
आगरा 05 अक्टूबर 2024 - आगरा की युवती मथुरा के जिस स्कूल में पढ़ाती थी उसी स्कूल में पढ़ने वाले 10वी के छात्र ने शिक्षिका को पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करके शोषण किया। 

युवती शाहगंज क्षेत्र की निवासी है। मथुरा के जैत क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर रहती थी। एक स्कूल में नौकरी करती थी। दसवीं का एक छात्र पढ़ाई में कमजोर था। उम्र भी अधिक थी। शिक्षिका को लगा कि वह उसकी मदद कर सकती है। उसे अतिरिक्त समय देना शुरू कर दिया। छात्र ने भी धीरे-धीरे शिक्षिका का भरोसा जीत लिया। करीब आ गया। वीडियो बना लिया। वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा। जब मन करता शोषण करता। 

शिक्षिका ने उससे दूरी बना ली। नौकरी छोड़ने की ठान ली और अपने घर आ गई। जिसके बाद  छात्र ने शिक्षिका का वीडियो अपने गांव के तीन और युवकों को दे दिया। वे सभी शिक्षिका को फोन करने लगे। व्हाट्स एप पर वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने लगे। अपने पास आने का दबाव बनाने लगे। 

शिक्षिका को सोशल मीडिया से मिशन शक्ति अभियान की जानकारी हुई। उसे लगा कि अब पुलिस ही मदद कर सकती है। पीड़िता ने डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय से संपर्क किया। उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया। पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।