Back to News

61 साल की महिला को बेटे की उम्र के युवक से हुआ प्यार , पैसे देकर बनाती थी संबंध , फिर एक दिन,,

61 साल की महिला को बेटे की उम्र के युवक से हुआ प्यार , पैसे देकर बनाती थी संबंध , फिर एक दिन,,
पटना 24 अक्टूबर 2024 - पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में बीते दिनों हुए बुजुर्ग दंपती की हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई कि महिला का अपने से 27 साल छोटे युवक से अवैध संबंध था। महिला युवक को पैसे देकर उसके साथ संबंध बनाती थी। घटना वाले दिन पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था।

घटना वाले दिन बुजुर्ग पति एन.के. श्रीवास्तव (75) ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. ऐसे में डर से दोनों ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी. हालांकि बाद में अमित को लगा कि महिला जीवीत रही तो वो फंस सकता है। इसलिए उसने उसकी भी हत्या कर दी और उसके शरीर पर रहे गहने लेकर भाग गया।

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि बुजुर्ग महिला सुजाता देवी (61) का अफेयर पटना के ही राजीव नगर में रहने वाले एक युवा दुकानदार अमित (34) से था। SSP ने कहा कि आरोपी मूल रूप से नालंदा के हिलसा का रहने वाला है। 15 अक्टूबर को महिला ने उसे कॉल करके बुलाया था। ऐसे में 10.30 बजे के करीब वो उसके घर पहुंच गया। 

इस दौरान दोनों संबंध बना रहे थे, तभी पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा। पर्दाफाश होता देख दोनों घबरा गए। इसी कारण डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गय। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।