Back to News

चौकी इंचार्ज सहित 07 पुलिसकर्मी सस्पेंड , इस मामले में SP ने की कार्यवाही

चौकी इंचार्ज सहित 07 पुलिसकर्मी सस्पेंड , इस मामले में SP ने की कार्यवाही

बहराइच 11 जनवरी 2025 - उत्तर प्रदेश के बहराइच में SP ने बड़ा ऐक्शन लेेते हुुुए चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, आईजी अमित पाठी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मामले को लेकर जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसके बाद एसपी ने पूरी चौकी को सस्पेंड किया। इसी कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला जालिम नगर पुलिस चौकी का है, जो मोतीपुर थाना क्षेत्र में स्थित है। 

इस चौकी पर 02 - 03 जनवरी 2025 की रात को एक ट्रक चढ़ गया था, जिससे कच्चे मकान में संचालित चौकी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। इस हादसे का मामला पुलिस ने थाने में दर्ज करवाया था और इसके साथ ही जांच भी शुरू की गई थी। इस मामले को लेकर गुरुवार को आईजी अमित पाठक ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

मामले में संदिग्धता मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया और शुक्रवार देर शाम चौकी इंचार्ज दिनेश बहादुर, हेड कांस्टेबल नरसिंह, रामानन्द, रामसुमेर, सिपाही गौरव कुमार, धर्मजीत और अवनीश कुमार को निलंबित कर दिया है।