Back to News

दो अलग-अलग मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , इस मार्ग पर रेल परिचालन हुआ प्रभावित

दो अलग-अलग मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , इस मार्ग पर रेल परिचालन हुआ प्रभावित
मेरठ 26 अक्टूबर 2024 - शुक्रवार को पश्चिम यूपी में दो ट्रेन ट्रैक से उतर गई। मेरठ में पार्सल गाड़ी और सहारनपुर में मालगाड़ी के चार डब्बे पटरी से उतर गए। सहारनपुर में स्टेशन पर ही घटना हुई। वहीं मेरठ में केसरगंज स्थित मंडी साइडिंग से सिटी स्टेशन रेलवे यार्ड जा रही पार्सल गाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस को मेरठ में ही रद्द कर दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। ट्रैक को खाली करवाने की कोशिश की जा रही है। डिब्बे को उठाने के लिए दिल्ली से लिफ्टिंग मशीन मंगाई जा रही है।

मेरठ में सिटी स्टेशन के पास हादसा सुबह करीब 9:10 बजे हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और RPF कमांडेंट आदि मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया गया। रेलवे के पार्सल गाड़ी के डिरेलमेंट के चलते नौचंदी एक्सप्रेस को भी मेरठ स्टेशन पर ही रद्द कर दिया गया। 

सिटी स्टेशन अधीक्षक आर.पी. सिंह ने बताया कि मालगाड़ी को यार्ड में ले जाते समय घटना हुई है। पटरी से उतरे वैगन को पटरी पर चढ़ाया जा रहा है। मामले की जांच हो रही है। उधर, सहारनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर फिरोजपुर से मेरठ आ रही मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतर गई। इससे छह ट्रेने प्रभावित हुई है। रेलवे के अंबाला डिविजन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।